Governor welcomed to school
महामहिम राज्यपाल बिहार श्री मान राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर का आगमन आज सरस्वती विद्या मंदिर मोतीबाग किशनगंज के प्रांगण में हुआ। महामहिम द्वारा बच्चों संग संवाद कार्यक्रम 35मिनट तक चला। भैया बहनो ने अपेक्षित प्रश्नों का उत्तर दिया। उन्होंने भैया बहनो को पढ़े बिहार बढे बिहार का सन्देश दिया। बच्चे कैसे अधिकाधिक पुस्तकों को पढ़ने की आदत स्वयं में डालेंगे इसके लिए सबको प्रेरित करने का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किये। सभी भैया बहन उनसे वार्ता कर आत्म विभोर हो गए। सबने उनके सन्देश पर शत प्रतिशत खरा उतरने का सकल्प लिया। हम सभी आचार्य, प्राचार्य व प्रबंधन समिति के बंधु भगिनी भी पढ़े बिहार बढे बिहार का अक्षरश:पालन करेंगे ऐसा संकल्प लिया। इस अवसर पर लोकशिक्षा समिति के मा प्रदेश सचिव श्री मान रामलाल सिंह द्वारा महामहिम एवं उनकी धर्मपत्नी अनघ आलेंकर को अंगवस्त्र श्रीफल एवं गीता से सम्मानित किया गया। कार्यकर्त्ता परिवारभाव का अनूठा चित्रण जागरण दूसरा नहीं हो सकता। महामहिम द्वारा एक आंवला का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का उत्तम सन्देश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति से मा उपाध्यक्ष द्वय श्री शिशिर दास श्री नंदकिशोर पोद्दार , सह सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री नाथून प्रसाद सदस्य श्री हरिश्चन्द्र मिश्र,,सुशांत गोप, डॉ कुमारी गुड्डी, डॉ कुमारी मीना, अरविन्द मण्डल जी( सपत्निक )एवं पूर्व छात्र श्री सुनील तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण की तरह प्रबंधन समिति के मा अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल भूमि सुधार व राजस्व मंत्री बिहार सरकार, मा अध्यक्ष बिहार भाजपा ने अपने ब्यस्ततम राजकीय कार्यक्रमों के बावजूद महती भूमिका निभाने का सर्वोत्तम कार्य किया। आप सभी महानुभावों को आभार। सादर नमस्कार।सभी आचार्य बंधु भगिनी, कर्मचारीगण को बहुत बहुत धन्यवाद।

















